शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

ठंड के मौसम में अक्सर जो रोग होते हैं, उनसे हम छुटकारा पा सकते हैं। बशर्ते यह उपाय आजमाएं।

- पाचन दोष के रोगियों को ठंड से कब्ज बढ़ जाने
का खतkeरा रहता है। उन्हें ठंड में पानी खूब पीना चाहिए।
- सर्दी में सिर दर्द की शिकायत रहती है, दूध में जायफल
घिसकर माथे पर लेप करें, आराम मिलेगा।
- सर्दी में अक्सर होंठ फटते हैं। कोकम का तेल लगाने से आराम
मिलेगा।
- बिवाइयां फट जाने पर प्याज का पेस्ट लगाने से आराम
मिलेगा।
- सर्दियों में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है, अंजीर
का सेवन करने से बलगम निकलेगा तथा खांसी में राहत मिलेगी।
- भोजन के पश्चात जीरा पावडर खाएं पाचन क्रिया ठीक
रहेगी।
- आजवाइन के चूर्ण का आधा चम्मच दिन में तीन बार खाने से
ठंड से आया बुखार उतर जाता है।
- सर्दियों में खांसी, बुखार, जुकाम में पुदीने के पत्तों की चाय,
शकर या नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।
- कफ जमा हो जाने से व दमा बढ़ने पर आजवायन छोटी पीपर,
पोस्त दाना का काढ़ा बनाकर पीने से शीघ्र आराम
मिलता है।
- ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है,
धतुरे के पत्तों पर तेल लगाकर गर्म करके दर्द वाले स्थान पर बाँध
देने से आराम मिलता है।
- सर्दियों में सरसों के तेल में 3-4 लहसुन की कली डालकर
पका लें और ठंडा होने पर इसमें मालिश करें तो बदन दर्द में आराम
मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं: