रविवार, 25 जनवरी 2015

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के कुछ घरेलू तरीके....

कोलेस्ट्रॉल
का बढऩा कोई बड़ी
बीमारी नहीं है लेकिन
यह खामोश खतरा है जो
ब्लड में मौजूद होता है।
यह बढ़कर बीपी दिल
का रोग एवं दिल के दौरे
का कारण बनता है। यह
असमय जानलेवा सिद्ध
होता है। खानपान में
जो वसा मौजूद होती है
वह शरीर के
द्वारा परिवर्तित
होकर कोलेस्ट्रॉल बन
जाती है और ब्लड के
माध्यम से वाहिकाओं एवं
कोशिकाओं में पहुंच
जाती है। आजकल
कोलेस्ट्रॉल, एक
ऐसी समस्या है जो अब आम
बनती जा रही है।
कोलेस्ट्रोल कम करने
का अर्थ है हृदय रोग
का सही उपचार। आईये,
कोलेस्ट्रॉल को कम करने
के कुछ घरेलू नुस्खो पर एक
नजर डालते है।
- कच्ची लहसुन रोज सुबह
खाली पेट खाने से
कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
- रोज 50 ग्राम
कच्चा ग्वारपाठा खाली
पेट खाने से खून में
कोलेस्ट्रॉल कम
हो जाता है।
- अंकुरित दालें
भी खानी आरंभ करें।
- सोयाबीन का तेल अवश्य
प्रयोग करें यह
भी उपचार है।
- लहसुन, प्याज, इसके रस
उपयोगी हैं।
- नींबू, आंवला जैसे भी ठीक
लगे, प्रतिदिन लें।
- शराब या कोई नशा मत
करें, बचें।
-इसबगोल के
बीजों का तेल आधा चम्मच
दिन में दो बार।
- दूध पीते हैं तो उसमे
जरा सी दालचीनी डाल
दो, कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल
होगा।
- रात के समय धनिया के
दो चम्मच एक गिलास
पानी में भिगो दें। प्रात:
हिलाकर पानी पी लें।
धनिया भी चबाकर निगल
जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: