बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

मूली को केवल स्लाद के रुप में ही नहीं खाया जाता


मूली को केवल स्लाद के रुप में
ही नहीं खाया जाता ब्लकि इसकी सब्जी बनाकर खाई
जाती है। मूली में विटामिन ए ,बी और सी प्रचुर मात्रा में पाएं
जाते है।मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाई जाती है।
मूली जमीन के अंदर उगाई जाती है।मूली का सेवन करने से
हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है।मूली सिर्फ खाने के स्वाद
को ही नहीं ब्लकि हमारे शरीर को कई रोगों से
छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
- मूली में एेसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो हमारे शरीर
को कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ने में मदद करते है।
- मूली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है।
- मूली हमारी स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करती है।इसका सेवन
करने से नर्वस सिस्टम भी मजबूत बनता है।
- पीलिया होने पर मूली का सेवन करना लाभदायक साबित
होता है।
- मूली का सेवन करने से दांतों की समस्याओं से
छुटकारा मिलता है।मूली खाने से दांत और मसूढ़े मजबूत बनते है।
दांतो का पीलापन भी दूर करने में मदद करती है।- मूली के टुकड़े के
ऊपर नींबू की कुछ बूंदे लगाकर दांतों पर लगाने से
दांतों का पीलापन कम हो जाता है।
- मूली का सेवन करने से बालों संबंधी रोगों से भी राहत
मिलती है।बालों का गिरना,बालों का रुखापन खत्म
हो जाता है।
- मूली बवासीर जैसी बीमारी से भी राहत दिलाने में मदद
करती है।
- शरीर में रक्त की कमी होने पर मूली के रस और अनार का रस
मिलाकर पीने से लाभ होता है।
- मूली के पत्तों को काटकर उसके ऊपर नमक लगाकर खाने से मुंह
की दुर्गंध दूर हो जाती है।
- मूली का रस निकालकर इसमें नींबू और नमक लगाकर खाने से
मोटापे से राहत पाई जा सकती है।
- मूली न सिर्फ हमारे शरीर को ब्लकि हमारे चेहरे के
मुंहासों को भी ठीक करने में मदद करती है।
- मूली का रस पीने से पेट संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है।
मूली खाने से हमारी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और कब्ज से
भी राहत मिलती है।पेट दर्द होने पर भी मूली के रस में नमक
मिलाकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: