गुरुवार, 5 मार्च 2015

गर्म आहार के साथ शहद

गर्म आहार के साथ शहद हालांकि शहद को वजन कम करने के लिए गुनगुने पानी में डालकर
पिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद को गर्म
खाद्य पदार्थों के साथ खाने से यह जहर का कम करता है। इसलिए
आयुर्वेंद के अनुसार शहद को कभी भी गर्म खाद्य पदार्थों के साथ
ना खाएं।
चाय या कॉफी में शहद
चीनी से बचने के लिए अक्सर लोग चाय या कॉफी की जगह शहद
का प्रयोग करने लगते हैं। लेकिन कभी भी चाय या कॉफी में
चीनी की जगह शहद का प्रयोग ना करें। शहद का इनके साथ सेवन
न तो स्वाद के लिए अच्छा होता है, और न ही सेहत के लिए। चाय,
कॉफी आदि में शक्कर का ही सेवन करना चाहिए।
मीट और मछली के साथ शहद
मांस, मछली के साथ शहद का सेवन करना भी सेहत के लिए
अच्छा नहीं होता। क्योंकि इनके साथ शहद के सेवन से शहद जहर के
समान काम करता है।
चीनी के साथ शहद
चीनी में शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान होता है।
जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इसलिए
कभी भी चीनी के साथ शहद का सेवन न करें।
बल्कि चीनी की जगह शहद का ही सेवन करें। ये सेहत के लिए बहुत
लाभदायक होता है।
-
शहद की अधिक मात्रा
एक साथ अधिक मात्रा में शहद लेना भी उचित नहीं होता।
ऐसा करना नुकसानदायक होता है। इससे अतिसार रोग
हो सकता है। इसलिए शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच
ही लें।
-
आंच पर न पकाये
शहद को आंच पर पकाने से भी वह जहर के समान काम करता है।
इसलिए जब भी आप शहद का सही तरीके से प्रयोग करना चाहते
हों तो इसे आंच पर न पकायें, नहीं तो यह फायदा पहुंचाने
की बजाय नुकसानदेह हो जायेगा। तो शहद को गर्म करने की भूल
कभी भी न करें और इसे सीधे अपने जार से निकालकर प्रयोग करें।
-
दूध व घी के साथ शहद
दूध, घी, शहद आदि का सेवन हानिकारक होता है। वहीं शहद में
घी या दूध बराबर मात्रा मिलाकर लेना भी हानिकारक
होता है। इसके अलावा तेल व मक्खन आदि के साथ भी शहद
का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब चीजों में शहद मिलने से यह
जहर के साथ काम करता है और हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह बन
जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: